ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने उमरा - देबारी, 25 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को 492 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृति प्रदान की*

By Shubh Bhaskar · 23 Dec 2025 · 15 views
*श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने उमरा - देबारी, 25 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को 492 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृति प्रदान की*
*रेलवे द्वारा क्षेत्र में रेल संपर्कों को मजबूत बनाने के लिए विशेष पहल*

श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा राजस्थान में रेल संपर्कों की कड़ी को सुदृढ़ करने के लिए राज्य के विभिन्न भागों में विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र उदयपुर में रेल सम्पर्क को बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए उमरा - देबारी 25 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के लिए 492 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस दोहरीकरण से पर्यटन नगरी उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज रेलवे नेटवर्क उपलब्ध होगा। साथ ही क्षेत्र का अहमदाबाद और जयपुर के मध्य भी तीव्र सम्पर्क स्थापित होगा।

इस मार्ग के दोहरीकरण होने से चित्तौड़गढ़ तथा उदयपुर में पर्यटक गतिविधियां बढेगी और भीलवाड़ा में कपड़ा उद्योग तथा चित्तौडगढ़ के आस-पास स्थित सीमेंट इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा मिलेगा तथा रोज़गार के नए अवसरों का सृजन होगा । इस मार्ग के दोहरीकरण से लाइन क्षमता में बढ़ोतरी होगी तथा अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा साथ ही ट्रेनों की गति में भी वृद्वि होगी। उल्लेखनीय है कि उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 354 करोड़ रूपए की लागत के साथ प्रगति पर है। इन कार्यों के निष्पादन से उदयपुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube