ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिंदा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन ।पीपाड़ शहर ने जीता खिताब

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 272 views
जिंदा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन ।पीपाड़ शहर ने जीता खिताब

​पीपाड़ शहर। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित रामनारायण चौधरी जिंदा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने पीपाड़ शहर ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर खिताबी जीत दर्ज की।​1 फरवरी से शुरू हुए इस क्रिकेट महाकुंभ में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी भिड़ंत पीपाड़ शहर और खांगटा आजाद क्लब के बीच हुई। पूरे टूर्नामेंट में जीत की और अग्रसर रही पीपाड़ शहर की टीम ने फाइनल में भी अपना दबदबा कायम रखा और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।​समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।विजेता टीम को 51000 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।​उपविजेता खांगटा टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई।​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खांगटा प्रशासक प्रकाश बोराणा, भोपालगढ़ प्रशासक जेपी देवड़ा, पूर्व जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष रामप्रकाश मुंडेल, पूर्व सरपंच उम्मेदसिंह खोजा और युवा नेता अशोक मुंडेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजक समिति के जितेन्द्र मुंडेल फौजी और जितेन्द्र फड़ौदा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सराहनीय है।
​इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube