ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कन्नौज में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन का प्रदर्शन, यूजीसी कानून व ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर प्रतिबंध की करी मांग।

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 54 views
कन्नौज में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन का प्रदर्शन, यूजीसी कानून व ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर प्रतिबंध की करी मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश के कन्नौज में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के बैनर तले जनपद कन्नौज में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने तथा ब्राह्मण समाज को लक्षित करने के आरोप लगाते हुए फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ता “यूजीसी बिल वापस लो” और “घूसखोर पंडित फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाओ” जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताते नजर आए।
संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर देश के प्रधानमंत्री के नाम जिला अधिकारी, कन्नौज को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी (उज्जैन), राष्ट्रीय संरक्षक सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. शर्मा, बबलू पंडित, राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राम कुमार पांडेय, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पांडे, आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सुमित दुबे, अधिवक्ता प्रकोष्ठ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रिंकी रेनू, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री सावित्री शुक्ला, बलरामपुर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शैलजा शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी बाबा पंडित त्रिलोक तिवाड़ी द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube