ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सीकर में छात्रा से अनुचित व्यवहार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, जांच जारी।

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 26 views
सीकर में छात्रा से अनुचित व्यवहार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, जांच जारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के सीकर जिले स्थित एक राजकीय बालिका विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा से कथित अनुचित व्यवहार के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। प्रकरण सामने आने के बाद विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए प्रशासनिक जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया कि ०4 फरवरी को विद्यालय समय के दौरान छठे पीरियड में हेडमास्टर ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना से छात्रा भयभीत हो गई और अगले दिन स्कूल नहीं पहुंची। बाद में छात्रा ने विद्यालय प्रशासन को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
*स्कूल स्तर पर हुई प्रारंभिक कार्यवाही*
शिकायत मिलने के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मामले की सूचना संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (CBEO) को दी। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जिसने मामले की जांच शुरू की।
*अन्य छात्राओं के बयान भी दर्ज*
जांच के दौरान समिति ने विद्यालय की अन्य छात्राओं के बयान भी दर्ज किए। कुछ छात्राओं ने भी आरोपी द्वारा विद्यालय परिसर में अनुचित व्यवहार किए जाने के संकेत दिए, जिन्हें जांच रिपोर्ट में शामिल किया गया है।
*रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्यवाही*
जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्णय लिया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग ने ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने की बात कही है। साथ ही अभिभावकों और विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि की सूचना तुरंत विद्यालय प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube