ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी में खुलेआम अवैध मिट्टी (रेता) खनन, प्रशासन मौन।

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 108 views
रैणी में खुलेआम अवैध मिट्टी (रेता) खनन, प्रशासन मौन।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर जिले की रैणी तहसील मुख्यालय पर हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। रैणी कस्बे के सरकारी अस्पताल के ठीक सामने, दिनदहाड़े अवैध रूप से मिट्टी (रेता) ट्रैक्टर द्वारा ले जाया जा रहा है। खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली मुख्य सड़क पर बेखौफ सरपट दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार दिन के उजाले में हो रहा है, इसके बावजूद रैणी प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। जब यह अवैध खनन आम लोगों को साफ दिखाई दे रहा है, तो क्या उच्च अधिकारियों की नजरों से यह सब ओझल है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो सारा बोझ आम जनता ही उठाए, जबकि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मोटी मलाई खाते हुए मूकदर्शक बने हुए हैं। सरकारी अस्पताल के सामने से इस तरह का अवैध खनन कर ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी (रेता) ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इससे न केवल कानून का खुला उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और इस खुलेआम चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर कब तक कार्यवाही होती है, या फिर यह सब ऐसे ही चलता रहेगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube