ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मॉडल स्कूल के ईएलसी क्लब ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता संदेश

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 22 views
मॉडल स्कूल के ईएलसी क्लब ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता संदेश

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि हाल ही में 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र व दस हजार रुपए की राशि देकर विद्यालय के ईएलसी क्लब को सम्मानित किया गया। सम्मानोपरांत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे भैया बहनों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह शाहपुरा उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में स्वीप कार्यक्रम की जब भी बात आती है तो शाहपुरा को याद किया जाता है। स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली, मतदाता जागरूकता रैली, मेहंदी, रंगोली, कहानी, नारा लेखन, पोस्टर व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को संदेश देने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इस अवसर पर प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने ईएलसी गतिविधियों की प्रशंसा की तथा ईएलसी क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से जन जागरूकता अभियान को शत प्रतिशत मतदान के लिए बहु उपयोगी बताया। कार्यक्रम में ईएलसी प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत व क्लब की चेयरमैन आयुषी गुर्जर, वाइस चेयरमैन श्याम सुंदर जाट व सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा वोट फॉर नेशन की मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा गतिविधि प्रभारी ललित धाकड़ ने की। कार्यक्रम में राजेश धाकड़, मनोज कुमावत, नरेश पाल सिंह धाभाई, आसिफ पिनारा, बुद्धि प्रकाश मीणा, लोकेश कुमार चौधरी, उमेश कुमार जागेटिया, मनीष शर्मा, प्रकाश धोबी, पर्वत सिंह कानावत, शिवराज जाट, रवि कुमार मीणा, अध्यापिका मंजू सेन, सुधा चौहान, ज्योति रावत, रत्ना टेलर, सोनम लढ्ढा उपस्थित रहे।
उपखंड अधिकारी ने किया प्रतिभागियों का सम्मान
मॉडल स्कूल के निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे प्रतिभागियों का सम्मान उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा द्वारा किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में रमण कुमावत प्रथम, अस्मिता नैनावा द्वितीय, जुनैद खान तृतीय रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में गुंजन आसवानी प्रथम, आराध्या राणावत द्वितीय, लक्षिता माली व गुंजन मीना तृतीय रही। रंगोली प्रतियोगिता में राधिका माहेश्वरी और वैष्णवी पोरवाल प्रथम, चारवी बारहठ द्वितीय,अर्सीन, देवांसी, अनुष्का, वंशिका व अलजोया तृतीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में साक्षी जैन प्रथम,आयुषी बेरवा द्वितीय, दीक्षिता सेन तृतीय रही। कहानी प्रतियोगिता में श्रेया कुमावत प्रथम, शौर्य चौहान द्वितीय, रमण कुमावत तृतीय रहा। मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रिया रेगर प्रथम, तमन्ना खटीक द्वितीय रही। मतदाता जागरूकता पर आयोजित लघु नाटिका में चारवी बारहठ, श्रेया कुमावत, अनामिका कंवर, श्रेयल भाटी, मुस्कान नायक, अर्पिता शर्मा, कीर्ति सिंह ने शानदार प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों को उपखंड अधिकारी महोदय द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube