ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर टाइगर मैराथन में रिक्रूट प्रशिक्षण का किया आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 08 Feb 2026 · 38 views
अलवर टाइगर मैराथन में रिक्रूट प्रशिक्षण का किया आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- टाइगर मैराथन के अवसर पर रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल (आरटीसी एसएसबी) के लगभग 1000 बलकर्मियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैराथन में बलकर्मियों ने अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व उपमहानिरीक्षक संजीव यादव ने किया। इस दौरान बलकर्मियों में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। आयोजन के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा टाइगर मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए बलकर्मियों के समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
मैराथन का उद्देश्य युवाओं और सुरक्षा बलों में फिटनेस, जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा, जिसे बलकर्मियों ने पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube