ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ

By Shubh Bhaskar · 08 Feb 2026 · 126 views
साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ

दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान उदयपुर मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया |
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की क्लब मैं अनेक संगीत मर्मग्य सदस्य होने से नया प्रयोग करते हुए सदस्यो द्वारा हारमोनियम, ढोलक, मजीरे और खड़ताल बजा अत्यंत आनंदमयी सुन्दर कांड का पाठ संपन्न किया जिससे भविष्य मैं भी प्रोफेशनल भजन मंडली की निर्भरता समाप्त होगी | श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, श्रीमती हेमा जोशी एवं श्रीमती हर्ष बिंद्रा दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस पाठ मैं 125 सदस्यों ने सुर मैं सुर मिला भक्ति रस का संचार किया | मुस्कान क्लब की चीफ केयर टेकर डॉ श्रद्धा गट्टानी ने क्लब के सदस्यो द्वारा पहली बार स्वयं वाद्य यंत्रों के साथ पावन कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने लाइव कार्यक्रम देखते हुए ऐसी अनुपम प्रस्तुति मातुश्री क्लब की बहनों के साथ भी आयोजित करने को कहा | पाठ के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube