ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घूसखोर पंडित फिल्म पर बैन की मांग, गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने जताई आपत्ति।

By Shubh Bhaskar · 08 Feb 2026 · 165 views
घूसखोर पंडित फिल्म पर बैन की मांग, गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने जताई आपत्ति।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने आगामी फिल्म “घूसखोर पंडित” पर आपत्ति जताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत में कुछ फिल्मों के माध्यम से समाज को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने अपने वक्तव्य में कहा कि धार्मिक और सामाजिक विषयों पर फिल्म निर्माण करते समय समाज की भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार एवं संबंधित विभागों से फिल्म की सामग्री की समीक्षा करने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने गौ संरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखते हुए गौ हत्या रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण सभी समाज की जिम्मेदारी है और इस विषय पर सामूहिक प्रयास होने चाहिए।
महाराज ने समाज में धार्मिक सद्भाव और परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर दिया तथा लोगों से अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने की अपील की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube