केंद्रीय मंत्री व सांसद भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में विकास की नई उड़ान भर रहा अलवर!
By Shubh Bhaskar ·
08 Feb 2026 ·
57 views
केंद्रीय मंत्री व सांसद भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में विकास की नई उड़ान भर रहा अलवर!
केंद्रीय मंत्री व सांसद भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में विकास की नई उड़ान भर रहा अलवर!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले की पावन धरा इन दिनों विकास के नए और स्वर्णिम दौर की साक्षी बन रही है। केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सक्रिय कार्यशैली और दूरदर्शी सोच के चलते अलवर को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
हाल ही में आयोजित ‘अलवर सांसद खेल उत्सव’, ‘अलवर टाइगर्स मैराथन’ और ‘अलवर बर्ड फेस्टिवल’ जैसे आयोजनों ने जिले की प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है। इन आयोजनों से देश-विदेश के पर्यटकों का ध्यान अलवर की ओर आकर्षित हुआ है, जिससे स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जिले के सतत विकास के लिए भौतिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ बौद्धिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना भी आवश्यक है। इस दिशा में यदि सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटी और एजुकेशन जोन, स्किल ट्रेनिंग सेंटर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सरकारी स्कूलों की स्थापना की जाती है तो जिले के युवाओं को नई दिशा और अवसर मिल सकेंगे।
अलवर की भौगोलिक स्थिति दिल्ली और जयपुर के बीच होने के कारण इसे टेक्नोलॉजी और शिक्षा के क्षेत्र में विकसित करने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं।
जिले में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि अलवर प्रगति की सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। सांसद भूपेंद्र यादव के अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से जिले की जनता को आने वाले समय में और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि वह दिन दूर नहीं जब अलवर अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ आधुनिक विकास मॉडल के रूप में देश और विश्व में पहचान बनाएगा। जिले के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी भी आवश्यक है, जिससे विकसित और सशक्त अलवर का सपना साकार किया जा सके।