गौ पुत्र धर्म दास महाराज को समर्थन देने की अपील, गौ पुत्र वैभव कुमार ने की कार्यकर्ताओं से मांग!
By Shubh Bhaskar ·
07 Feb 2026 ·
62 views
गौ पुत्र धर्म दास महाराज को समर्थन देने की अपील, गौ पुत्र वैभव कुमार ने की कार्यकर्ताओं से मांग!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- मध्यप्रदेश- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा देशभर में गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ०6 फरवरी को दोपहर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के मध्यप्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र वैभव कुमार केसरवानी ने संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं से विशेष अपील की।
उन्होंने हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धर्म और गौ रक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों का सहयोग करना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
गौ पुत्र वैभव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज गौ माताओं की सेवा एवं संरक्षण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर चुके हैं। वे चौबीसों घंटे गौ रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं तथा संगठन के कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि गौ पुत्र धर्म दास महाराज वैष्णव सम्प्रदाय के संत हैं, जो भगवान श्री हरि की पूजा-अर्चना के साथ-साथ गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। ऐसे संत का सहयोग और सम्मान करना सभी गौ सेवकों का दायित्व है।
इस दौरान उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गौ संरक्षण एवं धर्म रक्षा के अभियान को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।