ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्र सागर नाथ महाराज को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ नियुक्त।

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 194 views
गौ पुत्र सागर नाथ महाराज को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ नियुक्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):- हरियाणा- झज्जर जिले के छारा गांव के समीप स्थित जती आला धाम के महंत स्वामी गौ पुत्र सागर नाथ महाराज को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी गौ सेवा एवं तपस्या से प्रभावित होकर संगठन ने उन्हें जिला अध्यक्ष पद से पदोन्नत कर प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है।
जानकारी के अनुसार ०7 फरवरी को प्रातः ०8 बजे आयोजित कार्यक्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के ब्रज प्रांत अध्यक्ष गौ पुत्र जोगेन्द्र सिंह चौधरी उर्फ कालू जाट सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सागर नाथ महाराज का सम्मान किया। इस दौरान उन्हें आई कार्ड, अथॉरिटी लेटर, बिल्ला सहित अन्य सम्मान सामग्री प्रदान की गई।
नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ गौ पुत्र सागर नाथ महाराज ने कहा कि संगठन गौ सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में गौशाला स्थापित की जाए तथा सड़कों पर घूम रहे गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचाकर उनकी सेवा की जाए। साथ ही उन्होंने हरियाणा प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विशाल सेना गठित करने की भी घोषणा की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube