ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आदर्श विद्या मंदिर में मनाया दीक्षांत समारोह

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 91 views
आदर्श विद्या मंदिर में मनाया दीक्षांत समारोह

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय कोठार मोहल्ला शाहपुरा में कक्षा 10 वीं का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के मुकेश गुरुजी ने किया। कक्षा 9 के भैया-बहिनों ने विदाई गीत, शुभकामनाएं संदेश प्रकट किए। कक्षा 10 के भैया-बहिन जयदेव जीनगर, शिवम लोहार, नेहा सर्वा, छवि माहेश्वरी ने अपने अपने अनुभव प्रकट किए। योगेश गुरुजी ने सभी भैया-बहिनों एवं विषयाचार्यों को कक्षा ग्रुफ का स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्य अतिथि कन्हैया लाल वर्मा ने भैया-बहिनों को एकाग्रता और कड़े परिश्रम का मंत्र दिया। बोर्ड परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में योगेश, सांवरिया, इशिका दीदी एवं संतरा दीदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना दी। कार्यक्रम में हेमलता दीदी एवं आचार्य,दीदी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में रामप्रसाद शर्मा अपने विचार प्रकट करते हुए, आभार प्रकट किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube