ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शादी की सालगिरह पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। सर्व समाज हैल्प टीम समिति ने किया सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 51 views
शादी की सालगिरह पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

सर्व समाज हैल्प टीम समिति ने किया सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ उपखंड क्षेत्र सकट सीएचसी के पूर्व चिकित्सा प्रभारी एवं वर्तमान में अलवर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. मनोज मीणा तथा उनकी धर्मपत्नी राजस्थान आदिवासी मीना महिला विकास संघ अलवर की महासचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती मिथलेश मीणा ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सर्व समाज हैल्प टीम समिति राजगढ़ के संगठन मंत्री राजेश बाईपास एवं उपाध्यक्ष सैतान भाकरी ने बताया कि दंपति ने सालगिरह के मौके पर अनावश्यक खर्च से बचते हुए पौधे लगाए तथा बेजुबान जानवरों को फल खिलाकर और चुग्गा-दाना डालकर मानवता का परिचय दिया। साथ ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय सर्व समाज हैल्प टीम समिति राजगढ़ को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
डॉ. मनोज मीणा एवं श्रीमती मिथलेश मीणा की सामाजिक सोच और सेवा भावना से प्रभावित होकर सर्व समाज हैल्प टीम समिति के पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर फूलमाला पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत व सम्मान किया तथा शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समिति के सदस्य नवल मीणा, प्रमोद सैनी (सकट), सुनील भाकरी, राजेश बैंदाडा (कोठी नारायणपुर), बाईपास सैतान भाकरी, प्रकाश भाबला (दुब्बी) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. मनोज मीणा एवं श्रीमती मिथलेश मीणा के पुत्र-पुत्री अमीष गुड़िया एवं अमिषका भी मौजूद रहे।
मीडिया को यह जानकारी प्रकाश भाबला दुब्बी द्वारा उपलब्ध कराई गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube