ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रतिभाओं का सम्मान: लक्ष्य पर अडिग रहकर ही हासिल होती है सफलता - नेमाराम रॉयल

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 121 views
प्रतिभाओं का सम्मान: लक्ष्य पर अडिग रहकर ही हासिल होती है सफलता - नेमाराम रॉयल

​वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह: महात्मा गांधी चंपालाल हरखचंद कोठारी विद्यालय में उमड़ा उत्साह

​पीपाड शहर ।स्थानीय महात्मा गांधी चंपालाल हरखचंद कोठारी राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को 'वार्षिकोत्सव 2026 एवं प्रतिभा सम्मान समारोह' हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।प्रधानाचार्य सुमेर टाक ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन करने मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने और सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने की सलाह दी। रॉयल ने उपस्थित अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाएं जहाँ अनुभवी शिक्षक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।​विशिष्ट अतिथि सीबीओ नरेंद्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों में जोश भरते हुए उन्हें अपने लक्ष्य पर अडिग रहने और उसे प्राप्त करने तक निरंतर प्रयास करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बेटी ही दो परिवारों का आधार बनती है।​विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुमेर सिंह टाक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की प्रगति का ब्यौरा दिया। ​प्रधानाचार्य ने विद्यालय के द्वितीय तल के भवन निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाह कांतिलाल कोठारी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।​समारोह के दौरान सत्र 2024-25 की कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, स्काउट गाइड में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया।​कार्यक्रम के अंत में वर्तमान सत्र की कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई एवं आशीर्वाद समारोह रखा गया, जहाँ शिक्षकों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube