ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी PHED की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बर्बाद, आम रास्तों पर फैली कीचड़ से लोगों को परेशानी।

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 139 views
रैणी PHED की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बर्बाद, आम रास्तों पर फैली कीचड़ से लोगों को परेशानी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी - रैणी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर पीएचईडी विभाग की लापरवाही सामने आई है। विभाग की अनदेखी के चलते हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह रहा है, जिससे आम रास्तों पर कीचड़ फैल गई है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रैणी पीएचईडी द्वारा अब तक कई नल कनेक्शनों पर टोटी नहीं लगाई गई है। पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर पानी लगातार बहता रहता है, जिससे न केवल पानी की भारी बर्बादी हो रही है बल्कि रास्तों पर कीचड़ जमा होने से राहगीरों को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग को इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लीकेज को ठीक कर दिया जाए और सभी नल कनेक्शनों पर टोटी लगा दी जाए तो पानी की बर्बादी रोकी जा सकती है तथा आमजन को होने वाली परेशानियों से भी राहत मिल सकती है।
क्षेत्रवासियों ने पीएचईडी रैणी प्रशासन से जल्द से जल्द पानी के लीकेज को रोकने तथा सभी नल कनेक्शनों पर टोटी लगाने की मांग की है, ताकि पेयजल की बचत हो सके और रास्तों पर फैली कीचड़ से लोगों को निजात मिल सके।इसी तरह माचाड़ी कस्बे में भी पाईप लाईन लीकेज होने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। और ना ही लगाए हुए कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है प्रशासन इस बात पर ध्यान देने की कृपा करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube