ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जमीन का बैनामा होने के बाद शेष रुपये न देने का आरोप पीडि़त ने डीएम-एसपी को दिया शिकायती पत्र

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 37 views
जमीन का बैनामा होने के बाद शेष रुपये न देने का आरोप
पीडि़त ने डीएम-एसपी को दिया शिकायती पत्र

जमीन का बैनामा होने के बाद शेष रुपये न देने का आरोप
पीडि़त ने डीएम-एसपी को दिया शिकायती पत्र
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सौंरई में रहने वाले जुगमन पुत्र भूरा ने डीएम-एसपी को एक शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि उसने रुपयों की आवश्यकता होने पर अपनी आराजी नं. 55 मी रकवा 0.121 व आराजी नं. 53 मी. रकवा 0.110 कुल किता 2 रकवा 0.231 हे. संयुक्त खाते की जमीन जो कि उसके व पत्नी के नाम थी को मड़ावरा निवासी कुछ लोगों को रजिस्टर्ड बैनामा के जरिए 9 लाख रुपये में बेचने का सौदा हुआ था। पीडि़त ने बताया कि खरीददार ने उसे बैनामा करते समय 6 लाख रुपये चैक से दिया था एवं 3 लाख रुपये लिखित स्टाम्प लिखकर दिया था। आरोप है कि बैनामा करने के बाद उसने शेष 3 लाख रुपये मांगे तो उक्त लोगों ने उसे घर बुलाकर उक्त स्टाम्प ले लिया और रुपये देने में हीला-हवाली करने लगे। जब उसने रुपये देने की बात बार-बार कही तो उक्त लोगोंने उसे हड़काते हुये भगा दिया। आरोप है कि 26 जनवरी को वह उक्त व्यक्ति के घर रुपये मांगने पहुंचा तो उक्त लोगों ने मौके पर पुलिस बुलाकर प्रताडि़त कराया। यह भी आरोप है कि 1 फरवरी को जब वह अपनी पत्नी के साथ उक्त खेत पर गया तो उक्त लोगों ने रुपये मांगने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुये भगा दिया। पीडि़त ने डीएम-एसपी से मामले में जांच कर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

कैप्सन- डीएम-एसपी को शिकायत देने पहुंचा पीडि़त

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube