ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

7 माह बाद पंडेर में ममता जाट ने फिर संभाला प्रशासक पद

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 27 views
7 माह बाद पंडेर में ममता जाट ने फिर संभाला प्रशासक पद

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

पंडेर-पंडेर ग्राम पंचायत में 7 माह के अंतराल के बाद पूर्व प्रशासक ममता जाट ने मंगलवार को पुनः पदभार ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग जयपुर द्वारा पंचायत कार्यों में फर्जीवाड़ा एवं अनियमितता बरतने के आरोप में ममता जाट को निलंबित किया गया था।
निलंबन के बाद ममता जाट ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से उन्हें स्थगन (स्टे) प्रदान किया गया। इसके बाद पंचायती राज विभाग जयपुर ने जिला परिषद भीलवाड़ा को आदेश जारी कर जहाजपुर पंचायत समिति अंतर्गत पंडेर ग्राम पंचायत में ममता जाट को पुनः पदभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए।
आदेश की पालना में मंगलवार को ममता जाट ने पंडेर में प्रशासक पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर वार्ड पंचों सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube