ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान ACB की बड़ी कार्यवाही, महिला पटवारी ०7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

By Shubh Bhaskar · 02 Feb 2026 · 257 views
राजस्थान ACB की बड़ी कार्यवाही, महिला पटवारी ०7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*


(माचाड़ीअलवर):- जयपुर नीमकाथाना (सीकर) में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) सीकर को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसीबी टीम ने नीमकाथाना जिले के भगेगा पटवार हल्का में तैनात महिला पटवारी सुमन कुमारी को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जमाबंदी में नाम सुधार के बदले मांगी थी घूस!
एसीबी मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन की जमाबंदी में नाम संबंधी त्रुटि थी। जब वह इसे दुरुस्त कराने के लिए पटवार हल्का भगेगा पहुंचा, तो वहां तैनात पटवारी सुमन कुमारी ने काम करने के बदले 7,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। परिवादी के अनुरोध के बावजूद पटवारी अपनी मांग पर अड़ी रही, जिससे परेशान होकर परिवादी ने एसीबी सीकर में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत का सत्यापन, फिर बिछाया गया ट्रैप
शिकायत मिलने के बाद एसीबी सीकर के एएसपी विजय कुमार एवं इंस्पेक्टर सुभाष मील के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्यवाही को अंजाम दिया।
रंगे हाथ दबोची गई पटवारी
आज तय योजना के अनुसार जैसे ही परिवादी ने पटवारी सुमन कुमारी को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से सतर्क एसीबी टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है।
उच्च अधिकारियों की निगरानी में कार्यवाही
यह पूरी कार्यवाही एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर तथा एसीबी डीआईजी अनिल कयाल के निकट सुपरविजन में संपन्न हुई। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी पटवारी के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही है, ताकि भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube