ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिले संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारी,मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 40 views
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिले संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारी,मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर-
संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर स्थित भवानी निकेतन में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मुलाकात की। इस दौरान समिति के प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
समिति के महामंत्री ऋतिक रोशन ने बताया कि पिछली एवं वर्तमान सरकार द्वारा बजट घोषणाओं में प्रदेश की सरकारी संस्थाओं में संविदा पर कर्मचारियों को रखने की प्रथा को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने तथा कार्मिक विभाग के अधीन एक पृथक सरकारी संस्था के गठन की घोषणा की गई थी, लेकिन इस दिशा में अभी भी कर्मचारियों को कई व्यवहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आश्वस्त किया कि इस वर्ष के बजट में सरकार ने संविदा एवं प्लेसमेंट के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी वर्ग का पूर्ण रूप से ध्यान रखा है और उनके हितों को प्राथमिकता दी गई है।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री ऋतिक रोशन के साथ सुनील चौधरी,कृष्ण कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी यश जोशी द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube