ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ।

By Shubh Bhaskar · 31 Jan 2026 · 30 views
सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मुंबई- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार सायं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में सुनेत्रा पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही वह अपने दिवंगत पति अजित पवार के स्थान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में शामिल हुईं।
गौरतलब है कि अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर कार्यरत थे। उनका 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनके पास वित्त, खेल एवं आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व था।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube