ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिक्षा का जीवन में है महत्वपूर्ण स्थान पीएमश्री विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का समापन

By Shubh Bhaskar · 31 Jan 2026 · 103 views
शिक्षा का जीवन में है महत्वपूर्ण स्थान
पीएमश्री विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का समापन

पीपाड सिटी।शहर के पीएमश्री विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह गूंज 2026 धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक, जेडीए उप निदेशक संजय परिहार ,भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र टाक रहे।वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सरस्वती मां के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि संजय परिहार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता का नाम रोशन करें।इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कियाजिसमें बताया गया कि विद्यालय में 50लाख से अधिक जन सहयोग से विकास कार्य करवाया गया।कार्यक्रम अव्वल रहे छात्रों को प्रसस्ति व स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन पारस गहलोत ने किया। कार्यक्रम में जेडीए जॉइंट डायरेक्टर संजय परिहार,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक, झूमरलाल टाक, भाजपा देहात मंत्री सुरेंद्र टाक,माली सेवा संस्थानअध्यक्ष पदम कच्छवाह,सविता दायमा ,प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत,सम्पतराज सैनी,पुर्व पार्षद पीयूष शर्मा,सतीश व्यास ,अविनाश ,भग्गाराम देवासी,जगदीश चंद्र,संतोष चौहान,गौरवनिहालिया,संगीतागोयल,भारतीसैनी,धौकलराम ,ओमाराम निर्मला,दाधीच,राकेश,भोमसिंह
,मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube