ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय महाविद्यालय पीपाड़ शहर में भामाशाहों ने भेंट किए 50 टेबल-स्टूल सेट

By Shubh Bhaskar · 31 Jan 2026 · 294 views
राजकीय महाविद्यालय पीपाड़ शहर में भामाशाहों ने भेंट किए 50 टेबल-स्टूल सेट

​पीपाड़ शहर। राजकीय महाविद्यालय के विकास में भामाशाहों का सहयोग निरंतर जारी है। शनिवार को भामाशाह अशोक गहलोत एवं व्याख्याता सोहनलाल गहलोत ने महाविद्यालय को लगभग 1 लाख रुपये की लागत के 50 टेबल-स्टूल के सेट भेंट किए हैं।महाविद्यालय प्रभारी डॉ. संदीप कच्छवाहा ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व भ्रमण के दौरान भामाशाह अशोक गहलोत ने कॉलेज के विकास में सहयोग की इच्छा जताई थी। डॉ. कच्छवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन भवन में शिफ्ट होने के मात्र 6 माह के भीतर ही क्षेत्र के भामाशाहों ने महाविद्यालय के प्रति अनुकरणीय उदारता दिखाई है।महाविद्यालय के छात्र रविंद्र राठौड़, भवानी सिंह, मनसुख सिंह, सुभाष चौधरी और अनीता सहित अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि प्राचार्य डॉ. कच्छवाहा के विद्यार्थी हितैषी दृष्टिकोण और प्रयासों के कारण ही भामाशाह कॉलेज के विकास के लिए आगे आ रहे हैं। फर्नीचर भेंट करने पर डॉ. कच्छवाहा ने भामाशाह परिवार का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. सुभाष भाटिया, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. यशवंत राज, जगदीश जांगिड़, कुणाल सिंह, श्यामलाल एवं होमगार्ड मनोहर लाल सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube