ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जागिड़ समाज की शोभायात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

By Shubh Bhaskar · 31 Jan 2026 · 55 views
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जागिड़ समाज की शोभायात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-नगर में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जागिड़ समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में त्रिमूर्ति चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस महामंत्री ओम सिंधी, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुखराज जोशी, लादू राम खटीक, भेरू लाल खटीक, पूर्व पार्षद नाथु कोली, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, विक्की खान, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, युवा नेता अंकुश माली, शाहरुख खान, कुलदीप सिंह व चरण दास सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने भगवान विश्वकर्मा से समाज व नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube