ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भूगोल के विद्यार्थियों ने अधिवास सर्वेक्षण में सीखा सड़क समतलीकरण का व्यावहारिक प्रशिक्षण।

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 39 views
भूगोल के विद्यार्थियों ने अधिवास सर्वेक्षण में सीखा सड़क समतलीकरण का व्यावहारिक प्रशिक्षण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(राजगढ़अलवर):-राजगढ़-
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के भूगोल विभाग द्वारा एम.ए. फाइनल के विद्यार्थियों के लिए अधिवास सर्वेक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण गांव कांदोली में आयोजित किया जा रहा है। यह पाँच दिवसीय शिविर 27 जनवरी से 31 जनवरी तक विभागाध्यक्ष डॉ. जगफूल मीना के निर्देशन में डॉ. चित्रा मीना एवं डॉ. चिरंजी लाल रैगर के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
अधिवास सर्वेक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को 15-15 के समूहों में विभाजित कर गांव कांदोली का उत्तर में बाढ़ गांव से लेकर दक्षिण में जोहड़ी तक विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा गांव के घरों, गलियों, मोहल्लों, मंदिरों एवं देवस्थानों के विस्तृत मानचित्र तैयार किए जा रहे हैं।
सर्वेक्षण के चौथे दिन विद्यार्थियों को डैंपिंग लेवल सर्वेक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसके माध्यम से कांदोली गांव की मुख्य सड़क के समतलीकरण की प्रक्रिया समझाई गई। विद्यार्थियों को यह बताया गया कि सड़क को समतल बनाने के लिए किस स्थान पर कितनी मिट्टी डालनी आवश्यक है तथा किन स्थानों पर सड़क अधिक ऊँची है, इसका आकलन कैसे किया जाता है।
इस शिविर में एम.ए. फाइनल भूगोल के सभी विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। साथ ही भूगोल विभाग के लैब बॉय रामेश्वर मीना सहित विभागीय स्टाफ भी उपस्थित रहा। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube