ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी एवं पोस्टर तथा क्विज प्रतियोगिता

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 24 views
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी एवं पोस्टर तथा क्विज प्रतियोगिता

दैनिक शुभ भास्कर अमन पाठक उत्तर प्रदेश गाजीपुर सैदपुर शासन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री मनोज कुमार पांडे चौकी प्रभारी सैदपुर कस्बा द्वारा छात्रों कर्मचारियों और शिक्षक गण को यातायात नियमों के के महत्व को बताते हुए उसके व्यावहारिक पक्षों से परिचित कराया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय का प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार गुप्ता द्वारा छात्र -छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डॉ. राम रूप प्रवक्ता अंग्रेजी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया । पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं के विजेता श्वेता यादव प्रथम स्थान काजल कुमारी द्वितीय स्थान सना तृतीय स्थान एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रथम स्थान उज्जवल द्वितीय स्थान दिव्या मोदनवाल तृतीय स्थान कुमकुम कुमारी रही ।मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय का प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार गुप्ता द्वारा छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमित कुमार केशरी प्रवक्ता समाजशास्त्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस कार्यक्रम के सभी शिक्षागण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube