ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पांजलि का आयोजन किया

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 25 views
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पांजलि का आयोजन किया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-गांधी निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय बालाजी जी की छतरी, शाहपुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता को समर्पित रहा। बापू द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से गांधी के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक घुसर, रामप्रसाद धाकड़, भीम वैष्णव, अनिल पौंड्रिक, जगदीश घुसर, पूर्व पार्षद शंकर खटीक, नाथु कोली, भेरू लाल खटीक, नगर महामंत्री ओम सिंधी, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, पप्पू जैन, ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, पार्षद प्रत्याशी रविदत्त पुंडरीक, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी,विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, विक्की खान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अमजद खान, समीर खान, मुन्ना कायमखानी, बबलू खान, दाऊद खान, नजीर खान, आबिद खान कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर राष्ट्रपिता के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा सामाजिक समरसता, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube