ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हिंदू सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी को शाहपुरा में

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 66 views
हिंदू सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी को शाहपुरा में

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-उपखंड मुख्यालय पर 1 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारी जोरों से की जा रही है।
सम्मेलन कमेटी के सदस्य प्रियवत वैष्णव ने बताया कि शाहपुर नगर की माधव बस्ती व दयानंद बस्ती का संयुक्त हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को महलों की चौक में आयोजित किया जाएगा।हिंदू सम्मेलन को लेकर माधव बस्ती दयानंद बस्ती व बस्ती के अंतर्गत आने वाले मेवदा,अरनिया घोडा, माताजी का खेड़ा गांव में बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में बस्ती व ग्रामीणो से हिंदू सम्मेलन की एकजुट और सम्मेलन की सफलता के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। आयोजन के अंतर्गत रविवार को बिजासन माता मंदिर तहनाल गेट से नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए महलों के चौक कलश यात्रा पहुंचेगी। सम्मेलन में संत प्रमोद दास महाराज का सानिध्य व आशीर्वचन होगा। धर्म सभा के बाद भोजन प्रसादी का वितरण रहेगा|

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube