ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी के नये असंवैधानिक प्रावधानों पर परशुराम सेना जयपुर संभाग की बैठक आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 29 Jan 2026 · 91 views
यूजीसी के नये असंवैधानिक प्रावधानों पर परशुराम सेना जयपुर संभाग की बैठक आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर-
यूजीसी द्वारा जनवरी 2026 में लागू किए गए नये प्रावधानों के विरोध में परशुराम सेना राजस्थान के जयपुर संभाग की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक का आयोजन कल दिनांक 28 जनवरी 2026 को सायं 6:30 बजे जूम एप के माध्यम से किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने की।
बैठक में परशुराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम,विधि प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट उमेश व्यास, प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज मिश्रा, प्रदेश संगठन महासचिव बाबूलाल शर्मा तथा खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि यूजीसी द्वारा जनवरी 2026 में जारी किये गये नये प्रावधानों को सभी पदाधिकारियों ने सवर्ण समाज के छात्र-छात्राओं के लिए असंवैधानिक, सामाजिक रूप से विभेदकारी एवं समाज में वैमनस्यता उत्पन्न करने वाला बताया।
विधि प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट उमेश व्यास ने यूजीसी के नये प्रावधानों के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इन प्रावधानों में सवर्ण समाज के छात्र-छात्राओं को स्वघोषित अपराधी के रूप में देखा गया है, जो भारतीय संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार का स्पष्ट उल्लंघन है।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि परशुराम सेना जयपुर संभाग सामान्य वर्ग के अन्य संगठनों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक, संवैधानिक एवं विविध तरीकों से इन प्रावधानों का विरोध करता रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर अपने संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत विधिक उपाय भी अपनाएगा।
साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परशुराम सेना राजस्थान के जयपुर संभाग अंतर्गत समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को यूजीसी के नये प्रावधानों को रोल बैक (ROOL BACK) कर वापस लेने हेतु ज्ञापन सौंपेंगे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube