बड़ौद को मिली एम्बुलेंस, पीपल्दा को मिला अपना स्टाफ; विधायक चेतन पटेल ने दिखाया 'दम'!"
By Shubh Bhaskar ·
28 Jan 2026 ·
298 views
कोटा संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
बड़ौद को मिली एम्बुलेंस, पीपल्दा को मिला अपना स्टाफ; विधायक चेतन पटेल ने दिखाया 'दम'!"
पीपल्दा (कोटा):क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के अपने संकल्प को पीपल्दा विधायक चेतन पटेल कोलाना ने हकीकत में बदल दिया है। पिछले दिनों स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही गिरावट और स्टाफ की कमी को लेकर विधायक द्वारा किए गए 'आक्रोश प्रदर्शन' के सामने चिकित्सा विभाग को झुकना पड़ा है। विभाग ने विधायक की सभी जायज मांगों को स्वीकार करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं।
इन प्रमुख मांगों पर हुआ अमल:
108 एम्बुलेंस की वापसी: बड़ौद सरकारी अस्पताल में फिर से एम्बुलेंस सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे अब मरीजों को रैफर करने में समय की बचत होगी।
डेपुटेशन का खेल खत्म: क्षेत्र के जो डॉक्टर और स्टाफ पीपल्दा छोड़कर अन्य विधानसभाओं में मलाई छान रहे थे, उन्हें वापस अपनी मूल पोस्टिंग पर भेज दिया गया है
नए स्टाफ की एंट्री: चिकित्सा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप ट्रेनिंग पर छात्रों का दल पीपल्दा भेजा गया है।
विधायक की दो टूक - 'अभी ये तो बस शुरुआत है':
विधायक चेतन पटेल ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस सफलता के लिए SDM दीगोद और CMHO कोटा द्वारा वादा निभाने पर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अन्य ज्वलंत मुद्दों को वे आगामी विधानसभा सदन में जोर-शोर से उठाएंगे ताकि पीपल्दा की हर समस्या का स्थायी समाधान हो सके।