ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति सांस्कृतिक चेतना का भव्य आयोजन हुआ

By Shubh Bhaskar · 28 Jan 2026 · 27 views
गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति सांस्कृतिक चेतना का भव्य आयोजन हुआ
दैनिक शुभ भास्कर अमन पाठक उत्तर प्रदेश गाजीपुर सैदपुर आर.जे.पी . विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नारी सशक्तिकरण पर आधारित नाटक एवं प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। प्रभात फेरी के माध्यम से आपसी भाईचारे, एकता और राष्ट्रीय भावना को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य महान क्रांतिकारियों एवं सरस्वती माता की प्रेरणादायक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं।
विद्यालय के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी नगरवासियों एवं अध्यापकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा विद्यालय द्वारा निकाली गई झांकी का खुले दिल से स्वागत किया।
यह आयोजन देशभक्ति, संस्कार और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश देता है।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सन कैसर, बृजेश श्रीवास्तव, कॉर्डिनेटर विनीत उपाध्याय, अचला पांडे , सतीश मिश्रा, सूर्यांश चक्रवर्ती, ममता द्विवेदी, कमलेश मिश्रा, प्रतिभा सिंह, नीलू सिंह , पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube