ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉक्टर्स कॉलोनी डीसीएम जयपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

By Shubh Bhaskar · 28 Jan 2026 · 41 views
डॉक्टर्स कॉलोनी डीसीएम जयपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर-
डॉक्टर्स कॉलोनी डीसीएम स्थित पार्क में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे विकास समिति के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।
इस अवसर पर कानूनविद डॉ. एच.सी.गणेशिया,अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा,बाबा एसकेजे ज्वैलर्स के संस्थापक मधुसूदन शर्मा सहित अनेक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे,जिनकी सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विविध आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया,जिसका नेतृत्व डॉ. अनु अग्रवाल,डॉ. एस. के. अग्रवाल एवं सुनीता गोयल ने किया।देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियों की गूंज ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।कानूनविद डॉ. एच.सी.गणेशिया द्वारा सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरित किए गए। मधुसूदन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर कॉलोनी में इस प्रकार का भव्य आयोजन पहली बार देखने को मिला है और इसके लिए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी बधाई के पात्र हैं। वहीं डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में कमल किशोर भारद्वाज ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। शिशुपाल चौधरी एवं उमाशंकर त्रिपाठी की देखरेख में कुलवंत राव, माधव राव,हेमराज,महेश दीक्षित,मनमोहन खुटेटा एवं राधेश्याम द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरित की गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube