ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नारी चैपाल नारी शक्ति वंदन” “महिला विकास से महिला नेतृत्व आधारित विकास की और ”

By Shubh Bhaskar · 10 Jun 2026 · 8 views
“नारी चैपाल नारी शक्ति वंदन”
“महिला विकास से महिला नेतृत्व आधारित विकास की और ”

आज दिनांक 10.06.2026 को इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी आडिटोरियम में महिला अधिकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी-चैपाल नारी शक्ति वंदन का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा से संबंधित साइबर एक्सपर्ट ए.एस.आई पवन जी एवं रामप्रसाद जी द्वारा साइबर अपराध के बढ़ते ट्रेडस और रोकथाम पर साइबर एक्सपर्ट द्वारा विस्तृत जागरूकता सत्र लिया गया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित कालिका पेट्रोलियम यूनिट से दुर्गा बैरवा द्वारा बेटियों को अपनी सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी स्वयं उठानी होगी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण केवल सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतिक है के बारे में बताकर आत्मरक्षा के गुर सिखाये साथ ही राजकाॅप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ( CMHO) डाॅ. ताराचन्द गुप्ता द्वारा एनीमिया कुपोषण प्रबंधन में आयरन फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की गोलियों को गर्भावस्था में नियमित रूप से लेने एवं पोषण में हरी पत्तेदार सब्जी , आयरन युक्त भोजन खाने की सलाह देते हुए HPV वैक्सीन (सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु) सरकार द्वारा निःशुल्क लगाई जा रही वैक्सीन सरकारी अस्पताल , उपजिला चिकित्सालय ,उप स्वास्थ्य केन्द्र सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगवाये जाने विस्तृत जानकारी दी गयी। इस हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में लाडो प्रोत्साहन योजना , प्रधानमत्री मातृ वंदना योजना , मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को डमी चैक वितरण किये गये।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube