06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार*
By Shubh Bhaskar ·
10 Jun 2026 ·
9 views
*06 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 10 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत बस्सी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले 06 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के पर्यवेक्षण मे कार्यवाही करते हुये मंगलवार को थानाधिकारी चम्पाराम मय टीम द्वारा 6 साल से फरार स्थाई वारंटी राजु पुत्र शंकरलाल सेन निवासी पालका थाना बस्सी जिला चितौडगढ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम -थानाधिकारी चम्पाराम ,नन्दकिशोर, विजेश