ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नानन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा व नानी बाई का मायरा शुरू, भव्य कलश यात्रा से माहौल हुवा भक्तिमय

By Shubh Bhaskar · 26 May 2026 · 16 views
नानन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा व नानी बाई का मायरा शुरू, भव्य कलश यात्रा से माहौल हुवा भक्तिमय



​पीपाड़ शहर।निकटवर्ती ग्राम पंचायत नानन स्थित मरुधर केसरी राम कृष्ण गौशाला में गौवंश के सेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं 'नानी बाई का मायरा' का शुभारंभ मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ​महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे ठाकुर जी मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर भजनों की धुन पर नाचती-गाती नजर आईं। यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गौशाला परिसर पहुंची जहां मंत्रोच्चार के साथ कथा स्थल पर कलश स्थापित किए गए।​आयोजन समिति के गौ भक्त ललित कोठारी ने बताया कि २६ मई से २ जून तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले ही दिन ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। कथा के प्रथम दिन सुप्रसिद्ध कथावाचक अशोक महाराज ने अपने मुखारविंद से भागवत महापुराण के महत्व और विशेष रूप से गौसेवा के मर्म को समझाया। महाराज की प्रेरणा से पहले ही दिन गौशाला में चाराघर के निर्माण व चारे के लिए क्षेत्र के भामाशाहों ने दिल खोलकर दान की घोषणाएं कीं।​गौशाला परिसर में आयोजित इस कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए रात्रि 8 बजे से 'नानी बाई का मायरा' प्रसंग का सजीव व संगीतमय मंचन किया जाएगा।​गौशाला प्रबंधन और नानन ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त गौ भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पधारकर धर्म लाभ उठाने और असहाय गौवंश की सेवा में अपना सहयोग प्रदान करने की भावभीनी अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube