ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मजदूरों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर एटक ने सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 18 views
मजदूरों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर एटक ने सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) अलवर इकाई द्वारा भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे मजदूर आंदोलन के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम सिटी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मजदूरों को मिलने वाला कम वेतन उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं किराए के मकानों की बढ़ती लागत और बच्चों की शिक्षा का खर्च भी मजदूरों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
एटक ने आरोप लगाया कि कई उद्योगों में मजदूरों से ०8 घंटे के वेतन पर 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है। इसके अलावा कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव, कैन्टीन में खराब भोजन, साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलना और ओवरटाइम का भुगतान न किया जाना जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। सुरक्षा गार्डों से भी लगातार 12-12 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्ल्सबर्ग इंडिया लिमिटेड में यूनियन द्वारा जनवरी माह में मांग पत्र दिए जाने के बावजूद अब तक प्रबंधन के साथ कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया है।
एटक ने सरकार से कारखाना अधिनियम 1948 में किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग करते हुए मजदूरों का न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने, साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य करने, ०8 घंटे से अधिक कार्य पर दोगुना भुगतान सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षा और बेहतर भोजन व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एटक के अध्यक्ष राजकुमार बक्शी, महासचिव तेजपाल सैनी और मनमोहन सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube