ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर: परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को निकलेगी विशाल वाहन रैली, भव्य सम्मान समारोह का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 44 views
जयपुर: परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को निकलेगी विशाल वाहन रैली, भव्य सम्मान समारोह का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर परशुराम सेना एवं सर्व ब्राह्मण समाज, राजस्थान के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल वाहन रैली के साथ-साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश कार्यक्रम समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे वाटिका रोड स्थित जयपुर बालाजी मंदिर से विशाल वाहन रैली के रूप में होगी। रैली में समाज के बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे और भगवान परशुराम के जयघोष के साथ शहर में भ्रमण करेंगे।
रैली के पश्चात वाटिका रोड स्थित बाढ़ श्योपुर के सामुदायिक भवन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज की प्रतिभाओं एवं भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:
अतिथि सम्मान समारोह – शाम 5:30 बजे
भामाशाह प्रतिभा सम्मान समारोह – शाम 5:45 बजे
महा आरती – शाम 7:00 बजे
स्नेह भोज – शाम 7:15 बजे
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में ₹5100 या उससे अधिक का सहयोग देने वाले भामाशाहों को “भामाशाह पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजक महावीर प्रसाद गौतम ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना एवं सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान करना है। उन्होंने सर्व ब्राह्मण समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
सहयोग हेतु संपर्क: 9887457587 (PhonePe/Paytm उपलब्ध)
आयोजक: परशुराम सेना एवं सर्व ब्राह्मण समाज, राजस्थान

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube