महंत बालक नाथ महाराज को जन्मदिन पर गौ सेवकों ने दी शुभकामनाएं।
By Shubh Bhaskar ·
17 Apr 2026 ·
18 views
महंत बालक नाथ महाराज को जन्मदिन पर गौ सेवकों ने दी शुभकामनाएं।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर तिजारा विधायक एवं पूर्व सांसद अलवर महंत बालक नाथ महाराज के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं गौ सेवकों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
संगठन के प्रेरणास्रोत एवं योगी आदित्यनाथ, संस्थापक संजय विनायक जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय संयोजक स्वामी रामचंद्र जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी राधा मोहन परमहंस महाराज सहित अनेक पदाधिकारियों ने संदेश भेजकर बधाई दी।
इसके साथ ही संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तीर्थराज गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रनिया सिंह धाकरे, राष्ट्रीय सचिव प्रेम किशोर गंगवार, राष्ट्रीय महामंत्री रामदेव मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्यवीर सिंह चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएं दीं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत देशभर के संत समाज, किन्नर समाज एवं गौ सेवकों द्वारा भी महंत बालक नाथ महाराज के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि महंत बालक नाथ महाराज समाज सेवा एवं गौ संरक्षण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को मजबूती मिली है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए देशभर में अपने अभियान को जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।