मुख्यमंत्री विकसित वार्ड/ग्राम योजना के तहत ग्राम सभा 20 अप्रैल को।
By Shubh Bhaskar ·
17 Apr 2026 ·
8 views
मुख्यमंत्री विकसित वार्ड/ग्राम योजना के तहत ग्राम सभा 20 अप्रैल को।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-रैणी- रैणी उपखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत क्षेत्र में समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पंचायत विजन 2047 के तहत मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस ग्राम सभा में वर्ष 2035, 2040 एवं 2047 की जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गांव के विकास का विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा। सभा में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो ग्रामीणों के सुझावों के आधार पर योजनाओं को अंतिम रूप देंगे।
ग्राम पंचायत को पर्यटन विलेज के रूप में विकसित करने का भी संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही साफ-सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक मुक्त पंचायत, स्वच्छ जल, शुद्ध हवा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
ग्राम सभा में गांव की आधारभूत संरचनाओं—जैसे शौचालय, बावड़ी, किले, कुंड, बस स्टैंड, मंदिर और अन्य सार्वजनिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने, हर घर जल पहुंचाने और गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाने की दिशा में सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
कृषि, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी खुली चर्चा की जाएगी।
ग्राम पंचायत के सभी निवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में भाग लें और अपने सुझाव देकर गांव के विकास में भागीदार बनें।