नंगेंश्वर धाम आश्रम में 17 अप्रैल को भव्य मेले का आयोजन, सुबह निकलेगी कलश यात्रा।
By Shubh Bhaskar ·
16 Apr 2026 ·
38 views
नंगेंश्वर धाम आश्रम में 17 अप्रैल को भव्य मेले का आयोजन, सुबह निकलेगी कलश यात्रा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में नंगेंश्वर धाम आश्रम के श्रीमहंत श्री श्री 108 श्रीमहंत माधव दास महाराज ने श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को नंगेंश्वर धाम आश्रम में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मेले के शुभारंभ से पूर्व प्रातः 8:00 बजे नंगेंश्वर धाम आश्रम से बैंड-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः नंगेंश्वर धाम आश्रम पर पहुंचेगी।
कलश यात्रा के समापन के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।