ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान परशुराम जन्मोत्सव जयंती पर शोभायात्रा कल

By Shubh Bhaskar · 18 Apr 2026 · 103 views
भगवान परशुराम जन्मोत्सव जयंती पर शोभायात्रा कल


पीपाड सिटी।शहर में खांडल विप्र संस्था व सर्व ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान में ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम की जन्मोत्सव जयंती कल मनाई जाएगी। खंडेलवाल समाज अध्यक्ष देवकिशन खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कल सुबह 7 बजे से विश्व शांति के लिए वैदिक मंत्रोचार के साथ महायज्ञ किया जाएगा जिसमे सभी समाज बंधु आहुति देगे उसके पश्चात सुबह 9:00 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो खंडेलवाल समाज भवन से पिपली बास, हॉस्पिटल चौराया, कालाभाटा,कोट गेट,इलाजी बाजार, आनंद भवन, चौपटा बाजार ,सोनी मार्केट होते हुए वापस समाज भवन आकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी । उसके बाद महाआरती करके प्रसाद वितरण किया जाएगा।जयंती की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube