ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उपजिलाधिकारी कार्यालय नीमकाथाना पहुंचे नंदी महाराज, गौ सम्मान दिवस को लेकर संदेश।

By Shubh Bhaskar · 16 Apr 2026 · 28 views
उपजिलाधिकारी कार्यालय नीमकाथाना पहुंचे नंदी महाराज, गौ सम्मान दिवस को लेकर संदेश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-नीमकाथाना- नीमकाथाना देशभर में चल रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत 14 अप्रैल को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब एक नंदी महाराज उपजिलाधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय, नीमकाथाना के मुख्य द्वार पर पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे पहुंचे नंदी महाराज को लेकर वहां मौजूद लोगों में चर्चा का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि आगामी 27 अप्रैल को प्रस्तावित गौ सम्मान दिवस को लेकर देशभर में गौ सेवकों, गौ रक्षकों, गौ पालकों और संत समाज द्वारा तहसील एवं प्रशासनिक कार्यालयों पर पहुंचकर गौ माता के सम्मान में ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है।
इस संबंध में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश मंत्री राम किशोर कुमावत ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी दी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि यह एक प्रतीकात्मक संदेश है, जो समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी बड़े अधिकारी या जनप्रतिनिधि के आगमन से पूर्व क्षेत्र का निरीक्षण किया जाता है, उसी तरह नंदी महाराज का यहां पहुंचना भी एक संदेश के रूप में देखा जा सकता है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गौ माता और नंदी महाराज की सेवा व संरक्षण के प्रति समाज को आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से गौ सम्मान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया।
फिलहाल, इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग इसे आस्था एवं जागरूकता से जोड़कर देख रहे हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube