रैणी में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति।
By Shubh Bhaskar ·
13 Apr 2026 ·
9 views
रैणी में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-रैणी- अलवर जिले के रैणी कस्बे में नसिया तिराहे पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा तथा विधायक भागचंद टांकड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत-सत्कार किया गया। सैनी समाज विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।