ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गायत्री शक्ति पीठ अलवर में अनुयाज गोष्ठी आयोजित, विभिन्न समितियों का गठन।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 5 views
गायत्री शक्ति पीठ अलवर में अनुयाज गोष्ठी आयोजित, विभिन्न समितियों का गठन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे गायत्री शक्ति पीठ अलवर में प्रांतीय प्रतिनिधि साहिबसिंह जी के सानिध्य में अनुयाज गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संगठन का स्वरूप, समितियों के प्रकार, सामूहिक साधना की महत्ता, शक्ति पीठों का संचालन तथा पंचकोष जागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर गायत्री परिवार की सक्रिय सदस्य डॉ. वैशाली गुप्ता एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया, जिस पर उपस्थित सभी परिजनों ने उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में उपजोन्न समन्वयक दिनेश गुप्ता एवं जिला समन्वयक सतीश जी के नेतृत्व में सात सदस्यीय जिला समन्वय समिति का गठन किया गया। साथ ही 13 सदस्यों की विषय विशेषज्ञ समिति भी गठित की गई। यह दोनों समितियां मिलकर आगामी दिनों में जिले की सभी 12 तहसीलों में सातों आंदोलनों के अंतर्गत विशेष अनुयाज कार्यक्रमों का संचालन करेंगी।
गठित समितियों में ज्ञानेंद्र, मुरारीलाल,ममता,जितेंद्र सिंह, किरण,सतीश बढ़ाया,अमित, राजकुमार मिल्खा,हरीश सैनी, दौलतराम शर्मा,सोमदत्त गुप्ता, गायत्री भारद्वाज,आशा तिवारी, सरोज गुप्ता,मुकेश गुप्ता,डॉ. आदित्य विजय,महेश शर्मा, आत्म प्रकाश,नवल एवं अजय मोदी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
अंत में मुख्य ट्रस्टी सरोज गुप्ता ने गोष्ठी के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube