ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाजपा नेता की ‘देव दर्शन यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 35 views
भाजपा नेता की ‘देव दर्शन यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दौसा- दौसा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रधान सुबुद्धि राम मीणा तथा रामजीलाल मीणा (बैजवाड़ी) के मनोनयन के बाद आयोजित ‘देव दर्शन यात्रा’ रविवार को ऐतिहासिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर अपने लोकप्रिय नेता का भव्य स्वागत किया।
यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय समर्थकों की भागीदारी ने यात्रा को जनसैलाब में बदल दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
इसके पश्चात काफिला प्रसिद्ध पपलाज माता मंदिर पहुंचा, जहां सुबुद्धि राम मीणा ने महाआरती में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मीणा ने कहा, “यह अपार स्नेह और सम्मान मेरा नहीं, बल्कि हर समर्पित कार्यकर्ता के संघर्ष और मेहनत की जीत है। ‘संकल्प जनसेवा का, आशीर्वाद माँ का’ के ध्येय के साथ मैं सदैव जनता की सेवा में तत्पर रहूंगा।”

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube