खुशखेड़ा फैक्टरी में मजदूरों की मौत के सभी जिम्मेदारो को गिरफ्तार करो- *एटक*
By Shubh Bhaskar ·
18 Feb 2026 ·
5 views
खुशखेड़ा फैक्टरी में मजदूरों की मौत के सभी जिम्मेदारो को गिरफ्तार करो- *एटक*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी कर खुशखेड़ा फैक्टरी में अवैध रूप से बारूद का काम कराया जाता था,अचानक आग लगने से श्रमिकों की मौत हो गई,मीडिया के अनुसार श्रमिक अपनी जान बचाने के लिए फैक्टरी में इधर उधर भागते रहे परन्तु अपने आप को बचा नहीं सके,यहां तक कि गेट भी बाहर से बन्द बताया जा रहा है,इससे स्पष्ट है कि फैक्टरी में अवैध काम हो रहा था।
इस घटना के पश्चात प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए फैक्टरी प्रबंधन को गिरफ्तार किया है। परन्तु इस घटना के लिए स्थानीय प्रशासन ज्यादा जिम्मेदार हैं, स्थानीय प्रशासन को अपने क्षेत्र मे क्या गतिविधि चल रही हैं, इसकी भनक तक नहीं हो ऐसा नहीं हो सकता, अगर भनक नहीं लगी तो प्रशासन फैलियोर रहा है, इस घटना में प्रशासन को जिम्मेदारी से मुक्त नहीं किया जा सकता है,जानकारी मे आया है कि इस घटना के पश्चात प्रशासन द्वारा सभी फैक्टरियों की जांच करने मे जुट गया है,अगर प्रशासन इस प्रकार की जांच साल छ: माह मे कर लेता तो अवैध कार्यों के साथ इस प्रकार की घटनाओं को भी रोका जा सकता था।परन्तु भृष्टाचार भी इस प्रकार कार्यवाही करने से रोकता है।मजदूरों का जीवन ना ही फैक्टरी मालिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं और ना ही सरकार/प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है।
जिला एटक सरकार से मांग करती हैं कि इस घटना की न्यायिक जांच कराई जावे, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जावे, स्थानीय प्रशासन को भी जांच के दायरे में शामिल किया जावे,मृतक श्रमिकों को 50-50लाख रूपये उनके परिवार को क्षति पूर्ति राशि दी जावे। जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी एटक के महासचिव तेजपाल सैनी द्वारा दी गई।