ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विद्यार्थियों को गुड धनिया से मुंह मीठा कर विदाई दी गई l

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 118 views
विद्यार्थियों को गुड धनिया से मुंह मीठा कर विदाई दी गई l

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर जमनेश आमेटा मावली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत फलीचढ़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचढ़ा खेड़ी में कक्षा 1 से 8 तक के अध्यनरत 101 छात्र-छात्राओं द्वारा आठवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को विदाई गुड धनिया कुमकुम से तिलक निकालकर विदाई दी गई विशिष्ट अतिथि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु प्रधानाध्यापक बलराम मीणा की अध्यक्षता में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सभी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गीत संगीत और कविता नाटक प्रस्तुत किए गए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बताया गया कि शिक्षा ही जीवन के लिए प्रेरणादायक शिक्षा है प्रदेश शिक्षक नेता देशबंधु ने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए हमें कड़ी मेहनत, परिश्रम कर उत्तीर्ण होकर गांव जिले का नाम रोशन करना है और शिक्षा से बढ़कर दूसरा कोई मार्ग नहीं है बिना गुरु के शिक्षा अधूरी रहती है शिक्षा से संस्कार और जीवन जीने के सभी आयाम हम शिक्षा से पूरे कर सकते हैं दिनांक 19 फरवरी 2026 को आठवीं परीक्षा बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ होगी उसमें सभी बच्चों को परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गई इस दौरान ओमप्रकाश लोहार मोहम्मद गनी पीनारा जगदीश प्रसाद मीणा जबर सिंह गहलोत जितेंद्र जाखड़ कीमत कुमारी मीणा गगन यादव कोमल मेघवाल एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube