ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गंगा बैराज के पंचमुखी हनुमान मंदिर में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की विशाल बैठक आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 5 views
गंगा बैराज के पंचमुखी हनुमान मंदिर में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की विशाल बैठक आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-उन्नाव-
लखनऊ के पास जनपद उन्नाव स्थित गंगा बैराज के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 17 फरवरी को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माता और सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। बैठक के दौरान 27 अप्रैल को प्रस्तावित विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा,उत्तर प्रदेश संत प्रकोष्ठ अध्यक्ष गौ पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा,गौ पुत्र आशिष कुमार,गौ पुत्र संतोष विश्वकर्मा सहित लखनऊ कार्यालय से आए अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन ने गौ पुत्र दुर्गेश पांडे को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को गंगा जल हाथ में लेकर शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित संतों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पण व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा गौ सेवा से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube