मोनी बाबा गौशाला में 11वीं गोस्वामणी का आयोजन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग!
By Shubh Bhaskar ·
18 Feb 2026 ·
7 views
मोनी बाबा गौशाला में 11वीं गोस्वामणी का आयोजन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ईटाराणा फाटक के पास स्थित मोनी बाबा गौशाला में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करणी माता व्यवस्था समिति के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के नेतृत्व में 11वीं गोस्वामणी संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान करणी माता व्यवस्था समिति के संरक्षक गोरधन लाल खेमानी को भारतीय सिंधु सभा, बहादुरपुर नगरपालिका का अध्यक्ष बनने पर संत-महात्माओं एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। महाराज बालक दास जी,महाराज जानकी दास जी,राजेंद्र महाराज,विष्णु शर्मा (रीडर), नरेश चौधरी,वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लक्ष्य,प्रकाश बेनीवाल,बृजवासी गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,कमल आचार्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र जोशी, लखन गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष अरविंद जोशी शिवा,स्क्वाड्रन लीडर लव भारद्वाज तथा पंडित हरिदास बड़ेला ने खेमानी जी को माला,साफा और पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने गौ सेवा और संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराई।
मोनी बाबा गौशाला के संचालक राजेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला में जन्मदिन,पुण्यतिथि या वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर गोस्वामणी कराने के इच्छुक सेवक 9462635248 पर संपर्क कर अपनी तिथि दर्ज करवा सकते हैं।