ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

12 RAS अधिकारियों के गृह जिले में परिवर्तन।

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 30 views
12 RAS अधिकारियों के गृह जिले में परिवर्तन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 12 अधिकारियों के गृह जिलों में परिवर्तन किया गया है। कार्मिक विभाग (DOP) की ओर से सिविल सूची एवं संबंधित अधिकारियों की सेवा पुस्तिकाओं में आवश्यक संशोधन कर अद्यतन (अपडेट) कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों के गृह जिलों में बदलाव किया गया है—
१.देवेंद्र सिंह, ऋषिराज कपिल, अर्चना चौधरी एवं गोपाल सिंह का गृह जिला अलवर से बदलकर कोटपूतली-बहरोड़ किया गया है।
२.विकास राजपुरोहित एवं रवींद्र कुमार का गृह जिला बाड़मेर से बदलकर बालोतरा किया गया है।
३.जयप्रकाश नारायण एवं मदनलाल नेहरा का गृह जिला नागौर से बदलकर डीडवाना-कुचामन किया गया है।
४.ओम प्रकाश बिश्नोई का गृह जिला जोधपुर से बदलकर फलौदी किया गया है।
५.राजेश कुमार चौहान का गृह जिला पाली से बदलकर ब्यावर किया गया है।
६.रामस्वरूप जौहर का गृह जिला जोधपुर से बदलकर फलौदी किया गया है।
७.राष्ट्रदीप यादव का गृह जिला अलवर से बदलकर खैरथल-तिजारा किया गया है।
कार्मिक विभाग द्वारा किए गए इस अपडेट के बाद संबंधित अधिकारियों की सिविल सूची और सेवा अभिलेखों में नए गृह जिलों को दर्ज कर लिया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से यह प्रक्रिया नियमित संशोधन के तहत की गई है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube